Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सदर अस्पताल में रेबीज के मामले बढ़े, रोज लग रहे 300 से ज्यादा टीके

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सदर अस्पताल में रेबीज के मामले बढ़े, रोज लग रहे 300 से ज्यादा टीके
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची के सदर हॉस्पिटल में इन दिनों रेबीज संबंधित मामले बढ़ गये हैं। अस्पातल में प्रतिदिन लगभग 300 से ज्यादा रेबीज के टीके लगाये जा रहे हैं। रांची के गली, मोहल्लों और रोड में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। आये दिन यह कुत्ते लोगों को काट कर घायल कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। पिछले कुछ दिनों से कुत्तों के काटने का मामले बढ़े हैं। आज कल तेज रफतार वाहन को देखकर कुत्ते एग्रेसिव हो जाते हैं। पशु डॉक्टरों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि कुत्ते तेजरफ्तार वाहन के पीछे पड़ जाते हैं। कुत्तों के पीछे पड़ने की वजह से कई बार बहुत खतरनाक दुर्घटनाएं भी हो जाती है। पिछले कुछ दिनों से कुत्तों के आक्रामक होने की वजह से उनके काटने के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों को इस बात का ध्यान रखना है कि सड़क पर चलते समय खुद से कुत्तों से बचकर चले और अपना ध्यान रखें। रांची में पीछले कई दिनों से कुत्तो के काटने का मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में नगर निगम का कहना है कि आवारा कुत्तों को लेकर नगर निगम की टीम समय-समय पर अभियान चलाती है और आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया जाता है। जल्द ही हम एक बार फिर से राजधानी रांची में अभियान शुरू करेंगे। इसके अलावा सदर हॉस्पिटल में एंटी रेबीज टीका दे रही स्वास्थ्य कर्मी का कहना है कि अभी फिलहाल रेबीज टीका लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है, जिसमें अधिकतर आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने के मामले ज्यादा आ रहे हैं ऐसे में हम उन लोगों का एंटी रेबीज टीकाकरण कर रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,285