Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पेंशन के लिए तीन साल से भटक रही थी वृद्धा, नवपदस्थापित बीडीओ ने दी स्वीकृति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पेंशन के लिए तीन साल से भटक रही थी वृद्धा, नवपदस्थापित बीडीओ ने दी स्वीकृति
विज्ञापन
मेराल। प्रखंड मुख्यालय के मुड़ल टोला निवासी बिरझू चैधरी की 65 वर्षीया पत्नी तेतरी कुंवर पिछले तीन वर्षों से पेंषन के लिए दर-दर भटक रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही प्रखंड में नव पदस्थापित बीडीओ प्रवेश कुमार साव ने एक दिन में ही आवश्यक कागजात एवं रिपोर्ट तैयार करा कर पेंशन की स्वीकृति दे दी। बीडीओ द्वारा एक ही दिन में पेंशन की स्वीकृति दिलाने पर वृद्धा ने काफी खुष होकर बीडीओ के प्रति आभार व्यक्त की। बता दें कि गरीबी से लाचार तेतरी देवी 2019 में ही गढ़वा सदर एसडीओ द्वारा लगाए गए वृद्धावस्था पेंशन कैंप में आवश्यक कागजात एवं रिपोर्ट करा कर आवेदन जमा की थी। तब उसे बताया गया था कि एक माह के बाद पेंशन चालू हो जाएगा। एक माह के बाद सीएसपी में जाकर जांच कराया तो पता चला कि इस माह पेंशन नहीं आया है। हो सकता है अगले माह आ जाएगा। वह प्रत्येक माह सीएसपी में जाकर अपना पेंशन का पता लगाते रही। इसी तरह एक साल बीत गए परंतु पेंशन चालू नहीं हुआ। तब उसने स्थानीय मुखिया इंदु देवी के पति विजय प्रसाद से पेंशन चालू कराने के लिए आग्रह किया। उन्होंने नए सिरे से पेंशन के लिए आवेदन तैयार कर ब्लॉक में जमा किया। परंतु पेंशन की स्वीकृति नहीं मिली। थक हार कर वृद्ध महिला पेंशन की आस ही छोड़ दी थी। इसी बीच मंगलवार को मेराल पूर्वी के समाजसेवी व चिकित्सक डा. लाल मोहन को कागजात दिखाते हुए किसी तरह पेंशन चालू कराने की गुहार लगाई। वे तत्काल वृद्धा को लेकर बीडीओ से मिले। वहां पहले से मौजूद मुखिया पति विजय प्रसाद ने भी बीडीओ से कई बार आवेदन करने के बाद भी पेंशन चालू नहीं होने की बात कही। बीडीओ ने सभी कागजात देखने के बाद बताया कि पूर्व में बिना बीपीएल का पेंशन नहीं मिल रहा था। जिसकी वजह से इनका पेंशन चालू नहीं हो सका है। उन्होंने तत्काल पंचायत सचिव तथा संबंधित कर्मचारी, सीआई से रिपोर्ट करा कर वृद्ध महिला के पेंशन की स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,738