Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

JIASOWA ने सीएम और उनकी पत्नी को किया दिवाली मेला के लिए आमंत्रित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
JIASOWA ने सीएम और उनकी पत्नी को किया दिवाली मेला के लिए आमंत्रित
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड आईएएस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (JIASOWA), रांची इस साल दिनांक 14-18 अक्टूबर, 2022 तक बहुप्रतीक्षित जेसोवा दीवाली मेला का आयोजन करने जा रहा है। आज दिनांक 10.10.2022 को माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन से झारखंड आईएएस वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और मेला में सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। कल्पना सोरेन से मुलाकात करनेवालों में जेसोवा की सचिव निक्की टोप्पो, सदस्य अर्पणा शर्मा, जगंधा, दिव्याश्री, अर्चना, जया सिन्हा, वंदना एवं दीपशिखा शामिल थीं। जेसोवा द्वारा दिनांक 08.09.2022 को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आधिकारिक घोषणा के साथ जेसोवा दीवाली मेला 2022 का ब्राउसर भी रिलीज किया गया था। इस वर्ष दिवाली मेला पांच दिनों का आयोजित किया जा रहा है। जेसोवा द्वारा दिवाली मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमिता और ग्रामीण कारीगरों को बढ़ावा देना है। इस बार मेले में गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार और झारखण्ड के विभिन्न जिलों सहित देश भर से उद्यमी भाग लेंगे। इस वर्ष मेले में स्वदेशी कपड़ों, जनजातीय भोजन और स्वदेशी कला जैसे कोहबर और सोहराई से संबंधित स्टाल भी आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। झारखण्ड राज्य एवं देश के कोने-कोने में प्रचलित लोक कलाओं से संबंधित उत्पाद, देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित परिधान जैसे रेशम, सिल्क के विभिन्न प्रकार के संग्रह उपलब्ध रहेंगे। इस बार मेले में झारखण्ड की प्राचीन लोककलाओं का भी प्रदर्शन किया जायेगा। इस मेले में बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के लिए एडवेंचर गेम्स आकर्षण के मुख्य केन्द्र होंगे, जिसके अन्तर्गत कई साहसिक खेल शामिल होंगे। मेले में स्टाल और मनोरंजन क्षेत्र के अलावा, पूरे भारत के प्रसिद्ध कलाकार हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे झूमर, छउ और अन्य लोक नृत्य करेंगे। आगंतुकों की सुविधा के लिए मेला परिसर में मोबाईल एटीएम की व्यवस्था भी की जा रही है। इस वर्ष मेले में लगभग 200 से ज्यादा स्टाल की व्यवस्थ्या की गई है। साथ ही मेले में हेल्थ चेक अप कैम्प, आधार पंजीकरण केन्द्र एवं झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से संबंधित स्टाल भी आकर्षण का केन्द्र होंगे। JIASOWA एक पंजीकृत सोसाइटी है, जो अपने स्थापना वर्ष से ही झारखण्ड में विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी कार्यों में अपनी सहभागिता प्रदर्शित करता रहा है। संस्था द्वारा आयोजित मेले के आयोजन से होने वाले आय, विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी कार्यों पर खर्च किये जाते हैं। जैसे- हेल्थ चेकअप कैम्प, समाज में पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, नेत्रहीन विद्यालय, मूक एवं बधिर विद्यालय, प्रोबेशन होम, वृद्धाश्रम एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच उनके जरूरत की सामग्रियों का समय-समय पर वितरण, उनकी चिकित्सा हेतु अनुदान, पौधारोपण अभियान आदि। JIASOWA द्वारा पिछले कुछ वर्षों के दौरान तीन इंजीनियरिंग छात्रों की पूरी पढ़ाई की व्यवस्था की गई, जो आज अपनी पढ़ाई पूरी कर विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं। जेसोवा ने हाल में 5 छात्रों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में बीएड की पढ़ाई हेतु दाखिला दिलवाया है और उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च वहन कर रही है। साथ ही जेसोवा ने 5 गरीब बच्चों को गोद लिया है, जिनके पढ़ाई, कपड़े एवं अन्य खर्च जेसोवा से वहन करता है। जेसोवा ने पिछले वर्षों में 3 आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेकर उन्हें माडर्न नर्सरी स्कूल में परवर्तित किया है। साथ ही महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए जेसोवा ने रांची, खूंटी तथा लोहरदगा जिलों में कैंसर जागरूकता से संबंधित सेमिनार का भी आयोजन किया है। रांची में कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए रांची रन्स एगेन्स्ट कैंसर का भी आयोजन किया गया। जेसोवा ने नगड़ी के स्वयं सहायता समूह को चाकलेट एवं केक बनाने की ट्रेनिंग दी थी और आज वो महिला स्वयं सहायता समूह न्यूक्लियस मॉल में अपना आउटलेट खोल चुका है। JIASOWA द्वारा वर्ष 2020 में कोविड के दौरान 10,00,000 (दस लाख) रुपये Jharkhand Chief Ministers Relief Fund में दिया गया ।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,043