टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बीस सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का कार्यक्रम प्रखंड के भीठा पंचायत पंचायत में 12 अक्टूबर, गडरपो में 14 अक्टूबर, भंडरा में 17 अक्टूबर, उदरंगी पंचायत में 19 अक्टूबर, भौंरो में तीन नवम्बर, जमगाई में सात नवम्बर, अकाशी पंचायत में नौ नवम्बर, बड़ागाई में 11 नवम्बर और मसमानो पंचायत में 14 नवम्बर को आयोजित है। बैठक में बीडीओ ने लोगों से प्रचार प्रसार की अपील की और कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया जायेगा। स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का जानकारी दी जायेगी। बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष डोमना उरांव, उपाध्यक्ष जुगल भगत आदि उपस्थित थे।