Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा सरकोनी, 20 डिसमिल जमीन को लेकर फायरिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा सरकोनी, 20 डिसमिल जमीन को लेकर फायरिंग
विज्ञापन
गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र के सरकोनी गांव में ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग से दहशत है। 20 डिसमिल जमीन पर कब्जा को लेकर किए गए फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाद में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी प्रवीण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सरकोनी गांव के अमस्था टोला में 20 डिसमिल जमीन को लेकर गांव के प्रवीण सिंह और शंभू प्रजापति के बीच करीब 30 वर्षों से विवाद चल रहा है। शंभू उस जमीन पर छत की ढलाई कर रहा था। प्रवीण वहां छत बनाने से मना कर रहा था, लेकिन शंभू नहीं माना। उसके बाद प्रवीण बंदूक लेकर गांव के कृष्णा यादव की छत पर चढ़ गया और वहीं से विवादित जमीन की ओर फायरिंग करने लगा। शंभू की मानें तो उसने विवादित 20 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री 1990 में विमला देवी से करायी थी। जिस पर पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाया जा रहा है। प्रवीण उस पर घर बनाने का शुरू से विरोध कर रहा है। वहीं फायरिंग के आरोपी प्रवीण के अनुसार उसने गांव के महेश्वर मेहता से उस जमीन का एग्रीमेंट करवाया था। बाद में ये मामला कोर्ट चला गया जहां 1994 में उनके पक्ष में फैसला आया था। उसके बाद भी शंभू प्रजापति ने जमीन खाली नहीं की है। इधर, गोलीबारी की सूचना मिलते ही कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद आरोपी प्रवीण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,569