Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शिक्षा से ही पूरी होगी वैश्विक जरूरत : मीनाक्षी श्रीवास्तव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शिक्षा से ही पूरी होगी वैश्विक जरूरत : मीनाक्षी श्रीवास्तव
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के जागृति महिला संघ की अध्यक्षा मीनाक्षी श्रीवास्तव ने मंगलवार को मेरु गांव, हजारीबाग स्थित स्नेहदीप विद्यालय के बच्चों को किताब, कॉपी एवं अन्य जरूरत के सामान का वितरण किया। विद्यालय के बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेलकूद के सामान भी महिला समिति के सदस्यों ने बच्चों के बीच वितरण किया ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़े और अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं। इस बीच श्रीमति श्रीवास्तव ने बच्चों को अपने संबोधन में कहा की दुनिया को नैतिक रूप से मजबूत और शांतिपूर्ण वैश्विक नागरिकों की जरूरत है और वो सिर्फ बेहतर शिक्षा से ही पूर्ण हो सकती है। आगे अभिभावकों से बात करते हुए कहा की 21वीं सदी में माता-पिता का ध्यान न केवल बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों पर बल्कि लोगों के कौशल, जीवन कौशल और बच्चों के नैतिक मूल्यों पर भी होना चाहिए। कार्यक्रम में जागृति महिला संघ की सदस्य दीपिका चौहान, प्रियम सिंह, रामदुलारी टुडु, अनुराधा महतो एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,852