झारखंड
दारू : नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का हरली में शानदार आगाज
ABN Bureau
•
11 Oct, 2022
•
5 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज दारू प्रखंड के जतराटांड़ मैदान हरली में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल थे, जिनका भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने किया। विधायक का स्वागत ढोल नागड़े, आतिशबाजी के साथ एनएच 100 हरली से मैदान तक लाया गया। इस बीच मनीष जायसवाल जिंदाबाद का नारा बुलंद होता रहा। टूर्नामेंट का स्वागत तिरंगा झंडा लिये हुए राष्ट्रगान के साथ हुआ। खिलाड़ियों ने मशाल लेकर पूरे मैदान तक दौड़ लगायी। इस टूर्नामेंट में कुल 34 टीमें भाग लेंगी। जिसका पहला दोस्ताना मैच हरली बनाम जिनगा के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी टीम के खिलाड़ी मैदान में मौजूद थे। खिलाड़ियों ने मैदान में विधायक का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। विधायक ने खिलाड़ियों से एक एक कर परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का विधिवत शुरूवात किया। विधायक ने कहा कि नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभा को निखारकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। विधायक ने कहा कि वर्ष 2016 से टूर्नामेंट का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें इस बार प्रखंड से इस बार चतुर्थ चरण में कुल 40 टीमों ने भाग लिया है। इससे पहले प्रथम चरण का टूर्नामेंट कटकमदाग में 48 टीम, कटकमसांडी में 80 टीम और सदर में 102 टीम शामिल हुई है। मैच देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ मैदान के चारों तरफ मौजूद थी, जो खिलाड़ियों के हौसला बढ़ा रहे थे। इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, बलदेव बाबू, रामनारायण कुशवाहा, इंद्रदेव कुशवाहा,रामजी कुशवाहा, लक्ष्मी देवी, देवदत्त प्रसाद, अशोक कुशवाहा, राजन सिन्हा, सुमन सिन्हा, रौशन सिन्हा, मोहम्मद फारुखउद्दीन, किशुन प्रसाद, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन