Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाटीझरिया : सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर प्रखंड कार्यालय तैयार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटीझरिया : सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर प्रखंड कार्यालय तैयार
विज्ञापन
टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारी को लेकर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बैठक की गई। अध्यक्षता प्रमुख संतोष मंडल व संचालन बीडीओ सह सीओ शाईनी तिग्गा ने किया। बैठक में बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के उद्देश्यों को विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में करने की बात कही। ताकि अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सके। शिविर में सभी विभागों का अलग-अलग स्टॉल लगाकर आमजनों की समस्या को सुना जायेगा। आमजनों की प्रखंड स्तरीय समस्या होने पर आॅन द स्पॉट समस्या का निदान किया जायेगा। बैठक में मुखियाओं ने कार्यक्रम के आयोजन में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। इसमें 12 अक्टूबर को खैरा पंचायत के मध्य विद्यालय खैरा में, 15 अक्टूबर को झरपो पंचायत का उच्च विद्यालय झरपो में, 18 अक्टूबर को भराजो पंचायत भवन में, 22 अक्टूबर को उत्क्रमित उच्च विद्यालय धरमपुर में, 1 नवंबर को पंचायत भवन डुमर में, 5 नवंबर को पंचायत भवन डहरभंगा में, 11 अक्टूबर को टाटीझरिया पंचायत का प्रखंड परिसर में और 14 नवंबर को मध्य विद्यालय बेडम में शिविर आयोजित किया गया है। बैठक में उपप्रमुख रवि वर्णवाल, मुखिया सुरेश यादव, कुमारी माधुरी, रेखा देवी, शिबू सोनी, कांति देवी, ममता देवी, सुमित्रा देवी, पंसस राजेश कुमार यादव, शांति शर्मा, पिंगला देवी, पुष्पा देवी, विनय कुमार दास, उपेंद्र कुमार पांडेय व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,588