Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बरही : बेंदगी से होगी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बरही : बेंदगी से होगी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत
विज्ञापन
टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार की अध्यक्षता में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर प्रखंड के सभी अधिकारियो, मुखिया, पंचायत सेवकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविर के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि सभी पंचायतो में लगने वाले आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जाए तांकि पंचायत के सभी लोग इसका लाभ उठा पायें। साथ ही बीडीओ ने कहा कि सरकार की विभिन्न सरकारी महत्वकांक्षी योजना को लेकर अलग अलग काउंटर बनाये जायेंगे। मौके पर बीएओ आजाद सिंह, एमओ मुकेश कुमार सिंह, नाजिर ओम प्रकाश, बीपीओ धर्मेंद्र सिन्हा, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव के अलावा धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, मलकोको से विजय यादव, बरसोत से मोतीलाल चौधरी, बरही पश्चिमी से शमशेर आलम, बेन्दगी से सिकंदर राणा, कोनरा से यास्मीन तब्सूम, पंचमाधव से नीलम देवी, बरही पूर्वी से मीनू देवी, करियातपुर से मनोज कुमार, दुलमहा से नारायण यादव, रसोइया धमना से गोविंद साव, करसो से उषा राम, डपोक से इंद्रा देवी, गौरियाकरमा से कुमारी मीरा, खोड़ाहर से अनिता देवी, कोल्हुआकला से मंगलदेव यादव, केदारुत से सरिता देवी, भंडारों से रीना देवी, मुखिया प्रतिनिधि में मो ताजुदीन, हरेंद्र यादव, विशेश्वर यादव, छोटन ठाकुर, मुकेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,539