Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : पहले प्यार, फिर तकरार और अब मौत के घाट उतारा...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : पहले प्यार, फिर तकरार और अब मौत के घाट उतारा...
विज्ञापन
झारखंड के गुमला जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही महिला को उसके दूसरे पति ने इतना पीटा कि उसकी हत्या हो गयी। घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का कुंबाटोली जलगांव का है। यहां लीला देवी नामक महिला को उसके दूसरे पति ने इस कदर बेरहमी से मारा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटी विमला कुमारी ने बताया कि उसके पिता की मौत वर्ष 2021 में बीमारी के कारण हो गई थी। इसके बाद उसकी मां शराब की बिक्री करने लगी। इसी बीच महेश्वर चीक बड़ाईक शराब पीने आता था, जिसके साथ मेरी मां लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगी। विमला कुमारी ने बताया कि हम लोग अपने दूसरे घर में 2 भाई- बहन के साथ रहते थे। 6 अक्टूबर को आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा और उसका मेरी मां के साथ खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान उसने शराब के नशे में धुत होकर लकड़ी के डंडे से मेरी मां के सिर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हम लोगों ने मेरी मां को रिक्शा में लादकर 4 किलोमीटर दूर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक ने पैसे के लालच में आकर बिना पोस्टमार्टम कराये महिला के शव को एंबुलेंस से उसके घर पहुंचा दिया। एंबुलेंस चालक ने परिजनों से 4 किलोमीटर का "500 किराया वसूला है। गांव के लोगों ने कहा कि यह हत्या का मामला है और शव को पोस्टमार्टम कराना जरूरी है। इसके बाद परिजनों ने प्रशासन को इसकी सूचना देते हुए शव को अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी की मांग की, परंतु गाड़ी नहीं मिली तो 2 बेटे और 1 बेटी ने शव को रिक्शा में ढोकर गांव से सड़क तक लेकर आये, जिसके बाद पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,801