Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : राजस्थान से देवघर जा रही टूरिस्ट बस पलटी, 12 घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : राजस्थान से देवघर जा रही टूरिस्ट बस पलटी, 12 घायल
विज्ञापन
टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। गिरिडीह गावां थाना क्षेत्र के मंझने में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गयी है। इस दुर्घटना में एक 12 तीर्थ यात्री घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि राजस्थान से गंगासागर भाया देवघर जा रही बस पलट गयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद गावां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस घटना में 12 तीर्थ यात्री घायल हो गये हैं। यह घटना गावां थाना इलाके के मंझने की है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर से तीर्थ यात्रियों को लेकर बस देवघर बाबाधाम होते हुए गंगासागर जा रही थी। इसी दौरान मंझने से पहले पुल के पास बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और टर्निंग में बस दायीं तरफ खेत में पलट गयी। बस के पलटने से अफरातफरी मच गई और चीख पुकार मच गयी। घायलों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और बस के आगे का शीशा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को गावां अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। घायलों में तीन महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पिंटू कुमार घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि इस दुर्घघटना में 12 लोग घायल हो गये हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही घटना की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,588