टीम एबीएन, हजारीबाग। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120वीं जयंती पर हजारीबाग केंद्रीय कारागार में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की अध्यक्ष अरुण प्रभात सिन्हा के नेतृत्व में कैंपस में ही बनी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गयी। मौके पर अध्यक्ष ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संक्षिप्त में उपस्थित लोगों को बताया। कार्यक्रम में कृष्ण किशोर प्रसाद, संजय कुमार सिन्हा, अजय कुमार, शशिकांत, सुशील कुमार सिन्हा, अर्चना सिन्हा, राजीव रंजन, रुपेश बिहारी लाला, बिपिन बिहारी, शशिकांत, अमित कुमार सहाय के अलावा बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित थे।