Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बुद्धा फाउंडेशन ने मनाया बसपा के संस्थापक कांशीराम का 16वां परिनिर्वाण दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बुद्धा फाउंडेशन ने मनाया बसपा के संस्थापक कांशीराम का 16वां परिनिर्वाण दिवस
विज्ञापन
टीम एबीएन, पदमा (हजारीबाग)। बुद्धा फाउंडेशन ट्रस्ट ने बामसेफ डीएस4 एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब का 16वां परिनिर्वाण दिवस पदमा प्रखंड के ग्राम अडार में मनाया गया। बुद्धा फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार दास ने कहा मान्यवर साहब ने पूरे भारत में साइकिल यात्रा कर 1971 ईस्वी से लेकर 6 दिसंबर 1978 बामसेफ के स्थापना किए 6 दिसंबर 1981 ईस्वी मे डीएस4 एवं 14 अप्रैल 1984 ईस्वी में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। भारत के सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी का चार बार सुश्री बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाया। साथ ही भारत में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त किया। वे खुद दो बार 1991 ईस्वी में इटावा से सांसद चुने गये। 1996 में होशियारपुर पंजाब से सांसद रहे अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि झारखंड में प्रत्येक दिन अनुसूचित जातियों के ऊपर जुल्म और अत्याचार हो रहे हैं। हम लोगों को एक सूत्र में होकर बहुमूल्य मतदान करते हुए अपना शासक बनाना है। पदमा प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि विजय रविदास ने कहा बरही विधानसभा में अनुसूचित जाति के अनुमानित 80000 वोटर है। बावजूद अनुसूचित जाति लोग शोषित हो रहे हैं। एकजुट होकर विरोधियों को 2024 में जवाब देंगे। ग्राम यडार के प्रकाश पासवान ने कहा 14 अप्रैल 2023 में बाबा साहब का स्टैचू ग्राम अडार में लगायेंगे। उन्होंने सभी से स्टेचू लगाने में आर्थिक सहयोग की अपील की। मौके पर अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान, जिला अध्यक्ष संतोष पासवान, जगन्नाथ पासवान, अजीत राम, महेश राम, विनोद राम, प्रदीप रविदास, विजय रविदास, राजकुमार रविदास, दीपक कुमार, राजेश पासवान, धनु, आशीष पासवान उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,609