Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

समाज में सम्मानपूर्वक जिंदगी जीने को स्वतंत्र है तेली समाज : हीरालाल साह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
समाज में सम्मानपूर्वक जिंदगी जीने को स्वतंत्र है तेली समाज : हीरालाल साह
विज्ञापन
टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। झारखंड तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू के रांची स्थित आवास पर संथाल परगना के युवा नेता हीरालाल साहा ने मुलाकात कर संथाल परगना में तेली समाज को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया। हीरालाल साहा ने अरुण साहू से आग्रह किया कि आप अपनी नजर थोड़ा संथाल परगना पर भी डालें ताकि वहां के समाज को जागृत किया जा सके और एकजुट किया जा सके। वही अरुण साहू ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। हीरालाल साह के साथ रांची महानगर के युवा नेता पंकज कुमार कश्यप भी अरुण शाह से मुलाकात की। दूरभाष के माध्यम से संथाल परगना के जुझारू और कर्मठ नेता नंदलाल शाह से बात हुई। जिसमें संगठन मजबूत करने पर जोर दिया गया। वही हीरालाल साहा और पंकज कश्यप ने अरुण साहू को सम्मानित भी किया। साथ ही अरुण साहू ने हीरालाल साह से कहा कि झारखंड प्रदेश तेली समाज के कार्यकारी युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं संथाल परगना प्रभारी बनकर समाज में पीछे छूटे हुए लोगों को संगठित कर समाज को सशक्त बनाए और समाज की हक और सभी मान की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण योगदान हमारा साथ दें। हीरालाल साह ने भी भविष्य में साथ देने की बात कही।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,319