Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इचाक : कारु उर्फ कामेश्वर बने बरका पैक्स अध्यक्ष

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इचाक : कारु उर्फ कामेश्वर बने बरका पैक्स अध्यक्ष
विज्ञापन
टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। इचाक प्रखंड के बरका काला पैक्स अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को प्रजातांत्रिक नियमों के तहत हुआ। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तीन प्रत्याशी कारु उर्फ कामेश्वर मेहता, संतोष मेहता और जय किशोर मेहता ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। सोमवार को हुए चुनाव में 317 वोटरों में से 269 मतदाताओं ने वोट किया। जिसमें कारू उर्फ कामेश्वर मेहता को 108, संतोष मेहता को 95 जबकि जय किशोर मेहता को 64 वोट मिले। इस प्रकार कारू उर्फ कामेश्वर मेहता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष मेहता को 13 वोटों से पराजित कर बरका कला पैक्स अध्यक्ष का पद पर जोत दर्ज किया। निर्वाचित पदाधिकारी सह इचाक बीसीओ राजेश कुमार एवं टाटीझरिया बीसीओ थियोफिल टूडू ने कारू उर्फ कामेश्वर मेहता को प्रमाण पत्र सौंपते हुए। बरका कला अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। जीत के उपरांत कारु उर्फ कामेश्वर के कार्यकतार्ओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत और जीत की बधाई दी। नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष कालू उर्फ कामेश्वर ने कहा कि किसान हित में कार्य करना उनकी  प्राथमिकता होगी। बधाई देने वालों में अनिल कुमार राणा के अलावा कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,835