Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़कागांव : आठ सूत्री मांगों को लेकर सहिया संघ ने किया प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : आठ सूत्री मांगों को लेकर सहिया संघ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। सहिया संघ ने आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया।मांगो को लेकर कहा की मात्र दो हजार की प्रोत्साहन राशि मे 24 घण्टा काम कर रहे हैं। उपायुक्त के नाम प्रखंड कार्यालय में जो आठ सूत्री मांग पत्र सौपी है उसमें प्रोत्साहन राशि समाप्त कर 18000 रुपये की मानदेय शुरू करने,वर्ष में दो बार पोशाक भत्ता देने, 10 वर्ष पूरा करने वाले सहिया साथी को अनुबंध कर्मी घोषित करने, सहियों को तृतीय मासिक ग्रेडिंग बंद करने डाटा एंट्री करने के लिए सभी लोगों को मोबाइल एवं मोबाइल खर्च दिया जाए सहिया का तृतीय मासिक ग्रेडिंग को बंद किया जाए सहिया साथियों का आफ फ्रोजन ना किया जाए सहीया साथी एवं सहिया का कोविड-19 तथा अन्य कार्यों का बकाया राशि का अविलंब भुगतान किया जाए राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा जिसका प्रतिलिपि सिविल सर्जन हजारीबाग, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, बड़कागांव बीडीओ, बड़कागांव थाना प्रभारी, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन हजारीबाग को सौंपा गया है। धरना में सीमा देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा मेहता, सुनीता सीना, सुनीता देवी, ललिता देवी, मंजू देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, जमनी देवी, वीणा देवी, आशिया खातून, उर्मिला देवी, सूर्य कांति देवी, मीना पांडे, मीरा कुमारी, उषा देवी सहित दर्जनों सहिया शामिल थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,334