टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू पंचायत के मुखिया सुनील कुमार ने सक्रियता दिखाते हुए जिले की उपायुक्त नैंसी सहाय को चिट्ठी लिखकर सड़क की मरम्मत व निर्माण करने की मांग की है। मुखिया ने राष्ट्रीय राजमार्ग 100 में पिपचो से हजारीबाग तक सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। साथ ही जबरा पांडेय टोला से होते हुए दारुडीह तक सड़क निर्माण की मांग डीएमएफटी फंड से करवाने का आग्रह किया है। इस बारे में मुखिया ने बताया कि दोनो सड़क का निर्माण होना अत्यंत जरूरी है यदि जरूरत पड़ी तो दोनो मांगो को लेकर वह आंदोलन करने से भी पीछे नही रहेंगे।