Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : उपायुक्त के आदेश पर भंडरा जलापूर्ति योजना शुरू करने की कोशिश तेज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : उपायुक्त के आदेश पर भंडरा जलापूर्ति योजना शुरू करने की कोशिश तेज
विज्ञापन
टीम एबीएन, भंडरा। लोहरदगा उपायुक्त के निर्देश पर दस अक्टूबर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनिय अभियंता सेन्हा लखीराम मांझी और अंजली कुजूर कनीय अभियंता भंडरा अंजली कुजूर ने भंडरा पेय जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। निर्माण के बाद से ही यह योजना ठप्प पड़ा है। पिछले दिनों जिला शांति समिति की बैठक में स्थानीय बालकृष्णा सिंह ने इस मामले को उठाते हुए इसे चालू कराने की मांग की थी। उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया था। इसी आदेश के आलोक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंताओं ने भंडरा मिडिल स्कूल के समीप जल संग्रह के लिये निर्मित पानी टंकी आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान मुखिया भंडरा इंद्रदेव उरांव, उदरंगी मुखिया उदरंगी परमेश्वर महली, मुकेश गुप्ता, संतोष पंडा आदि उपस्थित थे। मौके पर कनीय अभियंता ने बताया कि मुख्य पाइप लाइन में तीन स्थानों पर केंद्रीय विद्यालय, महिला कॉलेज और भंडरा चढ़ान के पास एयर भाल्भ क्षतिग्रस्त हैं। इसे बदल कर एक-दो दिन में भंडरा पहाड़ पानी टंकी तक पानी लाने का प्रयास किया जाएगा। प्रयास है कि एक सप्ताह के अंदर भंडरा एवं भैसमुन्दो वासियों को कोयल नदी का शुद्ध जल मिल सके।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,624