Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़कागांव : सिरमा छवानियां में बिजली के खंभों और चहारदीवारी में दौड़ रहा करंट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : सिरमा छवानियां में बिजली के खंभों और चहारदीवारी में दौड़ रहा करंट
विज्ञापन
टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड के सिरमा पंचायत के छवनियां, पगार से सिरमा रोड एवं पगार के अधिकांश बिजली के खंभों एवं चहर दीवारों में बिजली के करंट दौड़ रही है। शिक्षक मोहम्मद आफताब आलम के घर के सामने बिजली के खंभे में कई दिनों से करंट दौड़ रहा है। 8 अक्टूबर को मुस्ताक अंसारी बिजली के खंभे के संपर्क में आने पर विद्युत स्पर्शाघात के कारण घायल हो गया था। छवानियां से पगार रोड स्थित मो निसार के धान के खेत में दिए गए बाउंड्री में करंट दौड़ रहा है। मोहम्मद आमिर उर्फ पप्पू ने बताया कि इस इस बाउंड्री में मेरा भाई 9 अक्टूबर को बैठा था झटका लगने पर वह गिर गया।इसी बॉन्ड्री के सामने बिजली के खंभे में भी करंट दौड़ रहा है। 15 दिन पहले इस खंभे के संपर्क में आने पर सुल्तान मियां का बैल घायल हो गया था। गुलाम जिलानी ने कहा कि सिरमा एवं छावनियां के अन्य बिजली के खंभों में करंट दौड़ रहा है। पगार मोड़ से लेकर मुखिया इशरत आरा के घर तक तार जर्जर है। एक हफ्ता पहले यह तार जलकर गिर गया था। मोहल्ले के लोग बाल-बाल बचे थे। विभाग द्वारा पूरे गांव में बिजली को दुरुस्त किया जाये। इस संबंध में जेई सत्यदेव कुमार ने कहा कि विद्युत कर्मियों को गांव भेज कर उक्त समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,308