Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल की विधायक निधि खरीदा जायेगा शव वाहन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : सदर विधायक मनीष जायसवाल की विधायक निधि खरीदा जायेगा शव वाहन
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने विधायक निधि वर्ष 2020-21 के अंतर्गत मुक्ति धाम सेवा संस्थान, हजारीबाग को अज्ञात/ लावारिस/ असहाय व्यक्तियों के शवों को उनके निवास स्थान तक पहुंचाने में सहायतार्थ एक शव वाहन क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में विधायक मनीष जायसवाल ने अपने अनुशंसा पत्र हजारीबाग के उप विकास आयुक्त को प्रेषित किया और इसकी प्रति शवों के अंतिम संस्कार और सेवा में जुटी संस्था मुक्ति धाम सेवा संस्थान, हजारीबाग के संचालक नीरज कुमार को सोमवार को अपने विधायक कार्यालय सभागार में सौंपा। नीरज कुमार ने विधायक मनीष जायसवाल को इस नेक और मानवीय पहल के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया और संपूर्ण हजारीबाग की ओर से आभार जताया। उन्होंने कहा कि शवों को ससम्मान उनके घर तक या घर से श्मशान तक पहुंचाने में यह शव वाहन मिल का पत्थर साबित होगा। मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में शवों के परिवहन में मृतकों के परिजनों को सहूलियत हो इसी सोच के साथ शव वाहन उपलब्ध कराने का निर्णय हमने लिया है। उन्होंने कहा कि कोई जरूरतमंद मरीज को घर से अस्पताल या अस्पताल से घर जाना हो या किसी के मृत्यु के उपरांत उनके शव के लिए घर तक वाहन की जरूरत हो या घर से श्मशान तक पहुंचाना हो तो हमारे विधायक निधि द्वारा उपलब्ध एंबुलेंस सेवारत हैं जिसका लाभ लोग उठाते भी रहें हैं। इस शव वाहन के आने से हजारीबाग वासियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,808