टीम एबीएन, भंडरा। तेतरपोका अंजुमन इस्लामिया द्वारा नौ अक्टूबर को जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। अंजुमन के संरक्षक मुजाबिल मास्टर के नेतृत्व में ईद मिलादुन्नबी के शुभ अवसर पर निकाले गये इस जुलूस में शामिल राजद के प्रखंड अध्यक्ष रऊफ खान, भिठा पंचायत के उप मुखिया सुहैल अमीन, निसार अहमद, तहज्जुद हुसैन, शाहिद अंसारी, मंसूर आलम, साजिद आलम, अमरूद्दिन अंसारी, हफीजुल खान आदि लोग गांव से जुलूस निकाल कर भंडरा पहुंचे और प्रखंड स्तरीय जुलूस में शामिल हुए। भंडरा में निकाले गये जुलूस में तेतरपोका समेत सोरंदा, उदरंगी सहित दर्जन भर गांव के काफी मुस्लिम धर्मावलंबी लोग शामिल थे। सभी ने कुंबाटोली स्थित मस्जिद में नमाज अदा किया और देश में अमन शांति की दुआ मांगी।