Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पंचमाधव पंचायत भीम आर्मी के अध्यक्ष बने रमेश, सचिव कामेश्वर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंचमाधव पंचायत भीम आर्मी के अध्यक्ष बने रमेश, सचिव कामेश्वर
विज्ञापन
टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। बरही प्रखंड के पचमाधव के पडीरमा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का विस्तार किया गया। पंचमाधव पंचायत के ग्राम पडिरमा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राव व संचालन रमेश दास ने किया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष रमेश, सचिव कामेश्वर, कोषाध्यक्ष अशोक, उपाध्यक्ष अजय दास, उप सचिव रवि कुमार एवं संरक्षक शंकर बद्री, जमुना एवं कुलदीप को बनाया गया। अध्यक्ष ने कहा कि आज बहुजन नायक साहब कांशीराम का महापरिनिर्वाण दिवस है। इस मौके पर हम सभी को कांशीराम साहब के विचारों पर चलने की जरूरत है जिस प्रकार साहब कांशी राम ने अकेले साईकल से चलकर पूरा भारत में बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का काम किया। फिर धीरे धीरे पूरा समाज उसके साथ खड़ा हो गया उसी प्रकार हम सभी को चलना चाहिए।जिला सचिव राहुल अम्बेडकर ने कहा कि यदि काशीराम नही होते तो आज बाबा साहब का मिशन पूरा भारत में न फैलता और न ही राजनीति में। भीम आर्मी किसी जाति धर्म के खिलाफ नहीं बनाया गया है बल्कि अन्याय, अत्याचार और शोषन के विरुद्ध बनाया गया है भारतीय संविधान के रक्षा के लिए बनाया गया है पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपा गया है, उसे पूरे ईमानदारीपूर्वक निभाने का काम करूंगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण राव, जिला सचिव राहुल अम्बेडकर, सुनील आनंद, सुनील कुमार, सुधीर कुमार, रमेश दास, गणपत, अजय, शशि शंकर, जमुना, वीरेन्द्र, शम्भू, अक्षय, पवन, भरत, सुदेश, ब्रह्मदेव, राजेश, प्रदीप, सचिन, बद्री, विकास, राजकुमार महेश, अनुज, महावीर, लाली सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित हुए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,767