Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पदमा : विधायक प्रतिनिधि का हुआ स्वागत सह सम्मान समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पदमा : विधायक प्रतिनिधि का हुआ स्वागत सह सम्मान समारोह
विज्ञापन
टीम एबीएन, पदमा (हजारीबाग)। पदमा प्रखंड के रोमी पंचायत भवन के प्रांगण में आज नवनियुक्त पदमा प्रखंड के नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार मेहता का स्वागत सह सम्मान समारोह साथ ही साथ पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों तथा वार्ड सदस्यों को भी बरही के विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने माला पहनाकर सम्मानित किये। मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि मैंने आज पदमा को एक उपयुक्त प्रतिनिधि दिया हूं जो आपके सुख दुख में शामिल होगा। विधायक ने हेमंत सरकार की अनेक योजनाओं के बारे मे बताया। विधायक प्रतिनिधि बने मुखिया अनिल कुमार ने कहा कि मैं विधायक जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा। कार्यक्रम को मुखिया व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया, इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के डॉक्टर आरसी प्रसाद मेहता, पदमा जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, रोमी पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी, सूर्यपुरा पंचायत मुखिया सीताराम मेहता, बिहारी पंचायत की मुखिया चंचला देवी, कुटिपिसीपंचायत मुखिया सविता देवी, पिंडार कौन पंचायत के मुखिया सुनीता देवी, बंदर बेला पंचायत के मुखिया विजय प्रसाद मेहता, पंचायत समिति सदस्य कामेश्वर प्रसाद मेहता, ननकू मेहता, रूबी देवी, मनीषा देवी, समाजसेवी सत्य नारायण प्रसाद मेहता, पदमा उप मुखिया अजय कुमार मेहता, शिव शंकर तिवारी, गोविंद मेहता, परमेश्वर प्रसाद मेहता, मोहम्मद लतीफ मियां, त्रिवेणी मेहता, मुन्ना मेहता, उपेंद्र मेहता, बच्चन कुमार राम, भुनेश्वर प्रसाद मेहता, रामचंद्र मेहता, मुखिया प्रतिनिधि सुनील मेहता सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,953