टीम एबीएन, हजारीबाग। इचाक प्रखंड की सबसे अधिक आबादी और वोटर वाली पंचायत डमरोन के मुखिया चौहान महतो को इन दिनों फोन से रुपये मांगने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में मुखिया चोहन महतो ने इचाक थाना में आवेदन देकर धमकी देने वाले अपराधी पता लगाकर करवाई की मांग की है। आवेदन में मुखिया ने कहा है कि 30 सितंबर को मोबाइल नंबर 78 7042 9074 से फोन आया कि पैसा दीजिए नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। आवेदन में लिखा है कि नाम पूछने पर फोन करने वालों ने कहा कि जो हम बोल रहे हैं वही करो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। दुबारा 9 अक्टूबर को 4 बजे उसी नंबर से दोबारा फोन आया कि जो बात हम फोन करके बोले थे उस पर ध्यान दो। एक बार घटना का अंजाम दे चुके हैं। यदि बात नहीं मानोगे तो नगवां पुल पर दुबारा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।भुक्तभोगी ने बताया कि नाम पता पूछने पर नहीं बताया। भुक्तभोगी मुखिया ने बताया कि दो ढाई साल पूर्व मेरे बड़े पुत्र दिनेश कुमार मेहता के ऊपर नगवां पुल के पास अपराधियों ने गोली चलायी थी। घटना दिनेश घायल हो गया था। तब से मैं और मेरा परिवार डरा सहमा है। मुखिया चौहन महतो ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों को पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की। मामले में पूछने पर थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने कहा कि फोन नंबर को सर्विलांस में डाला गया है। ट्रेस होते ही फोन करने वाले अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।