झारखंड
जर्जर सड़क क्षेत्र का दुर्भाग्य : डॉ आरसी मेहता
ABN Bureau
•
09 Oct, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। इचाक टू नगवां भाया साडम- चंदवारा सड़क निर्माण संघर्ष समिति की बैठक साड़म गांव में रविवार को हुई। अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह और संचालन सचिव दीपक सिंह ने किया। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ आरसी मेहता उपस्थित हुए। बैठक से पूर्व भूसाई, साडम, चंदवारा, पारटांड, टेप्सा, धरमू आदि गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता के संग लगभग साढ़े पांच किमी सड़क का निरीक्षण पैदल चल कर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क की स्थिति से कांग्रेस नेता को अवगत कराते हुए जल्द निर्माण करवाने की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ आरसी मेहता ने कहा कि दुर्भाग्य है कि आज भी आधा दर्जन गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को इस जर्जर सड़क से आवागमन करना पड़ रहा है। मैं इस सड़क की दुर्दशा को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल के संग ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग रखूंगा। ग्रामीणों ने भी कहा की सड़क की जर्जर स्थिति से हजारों लोग प्रभावित हो रहे। जल्द अगर सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया संतोष प्रसाद मेहता, कांग्रेस नेता कुमार संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष विनय मेहता, संजय मेहता उर्फ गांधी, धर्मेंद्र सिंह, अनिल मेहता, मनोज सिंह, प्रकाश यादव, अरुण वर्मा, अखिलेश सिंह, राजा सिंह, प्रकाश मेहता, मनोज कुमार मेहता, सुदामा सिंह, अजीत सिंह, महेंद्र कुमार मेहता, रोहित सिंह, दिलीप यादव, योगेंद्र मेहता, रविकांत सिंह, शैलेश सिंह, सतीश मेहता, संतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन