झारखंड
झरपो खुटाही तालाब के समीप जर्जर 11 हजार तार नहीं बदला गया तो, बिल नहीं देंगे ग्रामीण
ABN Bureau
•
09 Oct, 2022
•
5 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, टाटीझरिया/हजारीबाग (संदीप पांडेय)। प्रखंड के खैरा, झरपो, भराजो, डूमर, धर्मपुर, डहरभंगा, बेडम, टाटीझरिया समेत आठों पंचायत के कई गांवों में बिजली की आंख मिचौली जारी है। क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से कई दुर्घटनाओं का सामना क्षेत्र वासियों को करना पड़ रहा है। नियमित बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होना, जर्जर तार को बदलकर नया तार नहीं लगवाने से बिजली उपभोक्ताओं को काफी मुसीबत हो रही है। उपभोक्ताओं में नाराजगी है। वहीं देवी मंडप होते हुए बुधबाजार जाने के रास्ते खुटाही तालाब के समीप 11 हजार वोल्ट तार की स्थति बहुत ही दयनीय है। जो जमीन से 10-12 फिट की दूरी पर झूलता दिख रहा है। इसी रास्ते कई क्षेत्रवासी राहगीरों, विद्यालय में छात्र-छात्राओं का आवागमन होता रहता है। बिजली विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी से लेकर बिजली कर्मियों तक उक्त मामले को कई बार 20 सूत्री अध्यक्ष सह झरपो पंचायत मुखिया शिबुप्रसाद सोनी, सांसद प्रतिनिधि उमेश प्रसाद, टाटीझरिया प्रमुख संतोष मंडल, उपप्रमुख रवि वर्णवाल, उप मुखिया राजेन्द्र प्रसाद उर्फ राजा, जिप सदस्य रामप्रसाद कम्पनी झरपो पैक्स अध्यक्ष सरजू प्रसाद, कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश राम, वार्ड सदस्यों में रवि यादव, केदार गौरव, श्याम शर्मा, संगीता देवी, वार्ड सदस्य पति सुनील कुमार, बद्री भुइयां, सुरेंद्र राणा समेत अन्य ग्रामीण संग समाज सेवियों ने शिकायत की है। लेकिन बिजली विभाग के पदाधिकारी चुपी साधे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि निश्चित तिथि से पहले विभाग के कर्मियों के माध्यम से बिजली बिल जमा करने को कहा जाता है। लेकिन सुचारु रूप से क्षेत्र में बिजली नहीं दिया जा रहा है तथा बिजली तार बदलने को लेकर अब तक कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। लेकिन विडंबना है कि अब तक बिजली सबंधी समस्याओं का समाधान का समाधान नहीं हुआ। बता दें कि अब तक क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से कई मवेशियों, क्षेत्रवासी ग्रामीणों को जान माल का क्षति भुगतना पड़ा। पुनः आशंका जतायी जा रही है कि जर्जर तार को यदि विभाग ने नहीं बदला, तो क्षेत्र में तार टूटने के कारण भीषण दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति क्षेत्र मे कई स्थानों पर है।
विज्ञापन