Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डालटनगंज शहर में होगा इप्टा का 15वां राष्ट्रीय महाधिवेशन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डालटनगंज शहर में होगा इप्टा का 15वां राष्ट्रीय महाधिवेशन
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/रांची। भारतीय जन नाट्य संघ ( इप्टा ) का 15वां राष्ट्रीय महाधिवेशन झारखंड के पलामू जिला स्थित मेदिनीनगर (डालटनगंज) शहर में आयोजित होगा। उक्त निर्णय रविवार को इप्टा की झारखंड इकाई के राज्य परिषद की बैठक में लिया गया। बैठक के प्रारंभ में इप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर सिंह, इप्टा आंदोलन से जुड़े उमेश नजीर, साहिब सिकंदर और बासु मछुआ के प्रति शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके पश्चात प्रांतीय महासचिव उपेंद्र कुमार मिश्र ने रिपोर्टिंग पेश करते हुए संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में राष्ट्रीय महाधिवेशन के प्रचार प्रसार के लिए 8 सदस्यीय तदर्थ कमेटी बनाई गई है, साथ ही यह भी निर्णय लिया गया दिसंबर 2022 तक राज्य की सभी शाखाएं सम्मेलन कर राष्ट्रीय महाधिवेशन के प्रतिनिधियों का चयन कर ले। बैठक की अध्यक्षता श्यामल मल्लिक ने की। बैठक में पलामू, चाईबासा, जमशेदपुर, घाटशिला, लईयो, रामगढ़ एवं रांची इप्टा के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मौके पर झारखंड इप्टा के संरक्षक जयशंकर चौधरी, शशि कुमार, सच्चिदानंद मिश्रा, विनय भूषण, अजय सिंह, आलोका कुजूर, अरविंद कुमार, राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र कुमार सहित कई स्थानीय कलाकार उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,607