Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : हाथियों के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : हाथियों के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची हाथियों के आतंक से परेशान सिल्ली के ग्रामीणों ने रांची सिल्ली मार्ग को जाम कर दिया है। ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किए जाने की वजह से कई किलोमीटर दूर तक वाहनों का जमावड़ा हो गया है। जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। रांची के सिल्ली इलाके में हाथियों के उत्पात की वजह से ग्रामीण त्रस्त हो गए हैं। आये दिन हाथी किसी ना किसी को अपना शिकार बना ले रहे हैं फसलों को नष्ट कर दे रहे हैं, घर उजाड़ डाल रहे हैं। दो दिन पहले ही एक महिला को हाथियों के झुंड ने पटक-पटक कर मार डाला था। इसी वजह से ग्रामीण रविवार की सुबह से ही सड़क पर उतर आए और रास्ते को जाम कर दिया है। पुलिस की टीम लगातार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,825