झारखंड
अष्टप्रहरी अखण्ड नाम संकिर्तन "बाबा नाम केवलम्" सम्पन
ABN Bureau
•
09 Oct, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, संथाल/रांची। आनंद मार्ग जागृति जिरवाबाढ़ी छोटा पचगढ़ साहेबगंज में कीर्तन दिवस के उपलक्ष्य में 24 घंटे का "बाबा नाम केवलम्" कीर्तन का आयोजन किया गया था। मौके पर अनेक साधु-सन्तों ने भाग लिया, जिसमें आचार्य जयशिवानंद अवधूत, आचार्य मधुमायानंदा अवधूत, आचार्य रामकृपानंद अवधूत, आचार्य ब्रजगोपालानंद अवधूत, आचार्य, दिव्यक्नमेशानंद अवधूत, ब्रह्मचारिणी संप्रिति आचार्या ने भाग लिया। मौके पर गोड्डा, पथरगामा, बाराहाट, भागलपुर, साहेबगंज के सैकड़ों आनंदमार्गी शामिल हुए, जिनमे मुख्यतः प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद भुक्तिप्रधान साहेबगंज, दिलीप जी भुक्तिप्रधान पूर्वी गोड्डा, निशीकांत जी भुक्तिप्रधान पश्चिम गोड्डा, प्रोफेसर भोला जी, अभिमन्यु जी, बासुकी जी, निखिल जी, सौरभ जी, उमेश दादाजी, रामजी दादाजी, रामप्रवेश दादाजी, अरुण जी, डॉक्टर गिरीशचंद्र दादाजी ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन आचार्य जयशिवानंद श्री आशुतोष रंजन, प्रभाकर देव ने किया। मौके पर फ्री मेडिकल कैम्प, नारायण सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतः में प्रसाद वितरण के साथ आचार्य मधुमायानंदा अवधूत ने सबको धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
विज्ञापन