टीम एबीएन, लातेहार/रांची। ज़िले के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआडांड़–नेतरहाट मुख्य पथ पर स्थित चोरमुंडा स्कूल के समीप शनिवार की देर शाम कार एवं पिकअप की सीधी भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई वही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक में रंजन उपाध्याय और सचिन पासवान है। दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई वही दो घायल व्यक्तियों आकाश कुमार एवं हिमांशु शुक्ला को स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ लाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। मिलीजानकारी के अनुसार कार (जेएच 03 एए 4184) में चार लोग व्यक्ति सवार थे और वे नेतरहाट से डालटनगंज से जा रहे थे। कार डालटनगंज की बताई गई है।
वही घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड थाना के एसआई संजय रतन एवं जफर आलम के नेतृत्व में महुआडांड थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महुआडांड पहुंच गई है एवं आगे की कारवाई कर रही है।