Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हर वक्त चुनाव लड़ने को तैयार, लेकिन भाजपा का षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हर वक्त चुनाव लड़ने को तैयार, लेकिन भाजपा का षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे : हेमंत सोरेन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के मोर्चा की केंद्रीय कार्यसमिति की विस्तारित बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा चुनाव के तैयार रहता है। 2024 और 25 की तैयारी तो भाजपा वाले करते हैं। मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता हर वक्त, रात और दिन व सोते-जागते जंग की तैयारी में ही रहता है। संघर्ष और जंग हमारी पृष्ठभूमि में ही है। इससे कोई कभी पीछे नहीं भागता। सीएम हेमंत ने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि वे हमें मनोवैज्ञानिक चोट देना चाहते हैं। हम उनका षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे। कार्यकर्ताओं ने भी जवाब में कहा कि साजिश सफल नहीं होगी। अब उनके पास बचा क्या है। मुख्यमंत्री हेमतं सोरेन ने केंद्रीय समिति की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे विरोध की नहीं, विकास की राजनीति करते हैं। कार्यकर्ता राज्य सरकार की योजनाओं को निचले स्तर तक पहुंचाए। योजनाओं की निगरानी भी करें। यह भी ख्याल रखें कि योजनाएं धरातल पर उतरें। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का दूसरा चरण आरंभ हो रहा है। कार्यकर्ताओं को इससे जुड़कर लोगों तक लाभ पहुंचाने को कहा गया है। सीएम हेमंत ने कार्यकतार्ओं की सराहना करते कहा कि आज हम जहां हैं, वह इन्हीं सिपाहियों की वजह से हैं। कार्यकतार्ओं की भी सरकार से उम्मीद रहती है। उसी के अनुरूप संगठन की बैठक बुलाई गई थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता राज्य की भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह परिचित हैं तो वे लोगों तक आसानी से योजनाओं का लाभ पहुंचा सकते हैं। कोई भी व्यक्ति सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं हो, कार्यकर्ता इसका ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को मुद्दाविहीन कर देंगे। राज्य की जनता से किया गया हर वादा पूरा करेंगे। जिला से लेकर बूथ तक संगठन को मजबूत करना है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,343