Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोल्हान का लाल हवलदार मनोहर कुंकल अमरनाथ गुफा के पास वीरगति को प्राप्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोल्हान का लाल हवलदार मनोहर कुंकल अमरनाथ गुफा के पास वीरगति को प्राप्त
विज्ञापन
जमशेदपुर। भारत मां के सपूत झारखंड जमशेदपुर के बेल्डीह बस्ती निवासी व भारतीय सेना में हवलदार मनोहर कुंकल जम्मू कश्मीर में मां भारती की सेवा करते करते वीरगति को प्राप्ति हो गए। बताया गया है कि मनोहर कुंकल अमरनाथ गुफा के पास तैनात थे। मंगलवार की शाम जब वे अपनी पोस्टिंग से उतर रहे थे तो उन्हें सांस लेन े में दिक्कत हुई और कुछ देर बाद उन्होंने इस दुनिया को अलबिदा कह दिया। वीर गति को प्राप्त हवलदार मनोहर कुंकल के पुत्र मोहित ने बताया कि मंगलवार की रात साढ़े सात बजे आर्मी के अफसर ने फोन कर पापा के वीर गति को प्राप्त होने की सूचना दी। वीर गति को प्राप्त हवलदार मनोहर कुंकल ने जमशेदपुर के बेल्डीह बस्ती में कुछ माह पूर्व ही पक्का मकान बनवाया था। तीन माह पूर्व वे गृह प्रवेश करके कश्मीर में अपनी पोस्टिंग पर गए थे। हवलदार कुंकल के परिवार में उनकी पत्नी शोभा कुंकल, बेटा मोहित और बेटी माही हैं। दोनों बच्चे बेल्डीह चर्च स्कूल में क्रमश: 11 वीं और सातवीं कक्षा के छात्र हैं। परिजनों ने बताया कि डयूटी के दौरान वीर गति को प्राप्त हवलदार मनोहर कुंकल का पार्थिव शरीर गुरुवार की सुबह कश्मीर से प्लेन के जरिए रांची एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां सलामी एवं श्रदÞधांजलि के बाद भारतीय सेना के वाहन से पार्थिव शरीर को सीधे चाईबासा स्थित पोखरी गांव ले जाया जायेगा] जहां सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि होगी। कश्मीर में अमरनाथ गूफा के पास ड्यूटी के दौरान सांस थ मने से वीर ग ित को प्राप्त हवलदार मनोहर कुंकल तीन माह पूर्व ही बेल्डीह बस्ती में नया घर बनवा कर गृह प्रवेश की पूजा में शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी बहने भी पूजा में भाग लेने आयीं थी। बहनों से मनोहर ने वादा किया था कि वे रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाने अवश्य आयेंगे। हवलदार मनोहर कुंकल के पुत्र मोहित ने बताया कि राखी के दो दिन पूर्व उन्होंने कहा था कि यूनिट में आवश्यक काम आ गया है इसलिए वे माह के अंत तक आ पायेंगे किन्तु उन्हें घर आना नसीब नहीं हो पाया। परिजनों के अनुसार मनोहर कुंकल ने मैट्रिक की पढाई राजस्थान विद्या मंदिर साकची से की थी जबकि कॉलेज की पढाई को-आॅपरेटिव कॉलेज से किया था। इस दुखद की घड़ी मे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके घर जाकर हवलदार मनोहर कुंकल की पत्नी शोभा देवी एवं परिवार से मिलकर सांत्वना दिए एवं उनके परिवार को हर संभव सहायता देने का वादा किया। उनकी पत्नी ने बताया कि फोन पर जम्मू कश्मीर से बताया गया कि उनका पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर से हवाई मार्ग से दिल्ली एवं फिर रांची एयरपोर्ट पर गुरुवार को पहुंचेगा। तत्पश्चात जमशेदपुर और उसके बाद उनके पैतृक गांव चाईबासा में पूरे विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं धनबाद प्रभारी अभय सिंह ने भी सेना के हवलदार मनोहर कुंकल के वीर गति प्राप्त होने पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी है। मौके पर उनसे मिलने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य पिंटू कुमार साह भाजयुमो सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी महामंत्री दीपक नाग आदि शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,238