Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ध्वस्त विधि व्यवस्था व बढ़ती दुष्कर्म-हत्या की घटनाओं के लिए सीएम हेमन्त जिम्मेवार : दीपक प्रकाश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ध्वस्त विधि व्यवस्था व बढ़ती दुष्कर्म-हत्या की घटनाओं के लिए सीएम हेमन्त जिम्मेवार : दीपक प्रकाश
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के बदहाल विधि व्यवस्था एवम महिलाओं के साथ बढ़ते दुष्कर्म की घटनाओं के लिए मुख्यमंत्री को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया। प्रकाश ने यहां कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ बढ़ रहे दुष्कर्म की घटनाओं से झारखंड देश भर में शर्मसार हुआ है। बहन बेटियों के साथ हो रहे बलात्कार की घटनाओं में राज्य ने रिकॉर्ड बनाया है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से पिछले 33 महीनो में प्रतिदिन औसत 5 बलात्कार की घटनाएं प्रदेश में रोज घटित हुई हैं। प्रकाश ने कहा कि अब बहन बेटियां अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। दो महीना पहले दुमका की अंकिता को घर में सोते हुए पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया और बीती रात जरमुंडी की बेटी के साथ भी ऐसी ही वारदात हुई। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अब पुलिस कर्मी जिनपर जनता की सुरक्षा का दायित्व है वे भी बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहे। दीपक ने कहा कि ऐसी भयावह स्थिति प्रदेश की जनता ने कभी महसूस नही किया। कहा कि इन सारी घटनाओं केलिए मुख्यमंत्री और उनके सरकार की नीतियां जिम्मेवार है। कहा कि गंभीर घटनाओं पर सरकार की उदासीनता भी चिंता की बात है। चाहे दुमका में अंकिता के साथ घटित घटना हो या बीती रात जरमुंडी की घटना इलाज केलिए जितनी तत्परता और व्यवस्था राज्य को करनी चाहिए थी, उसमें यह सरकार पूरी तरह विफल रही है। कहा कि हेमंत सरकार के राज्य रोज होनहार बेटियों को खो रहा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,612