Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुमका : भालकी गांव पहुंचा मारुति का पार्थिव शरीर, ग्रामीणों ने शव रख किया रोड जाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुमका : भालकी गांव पहुंचा मारुति का पार्थिव शरीर, ग्रामीणों ने शव रख किया रोड जाम
विज्ञापन
टीम एबीएन, दुमका/रांची। शनिवार को पेट्रोल कांड की शिकार युवती मारुति का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव लाया गया। भालकी में लड़की का शव देख ग्रामीण गमजदा हो गये। लेकिन हत्यारे के प्रति उनका आक्रोश भी देखा जा रहा है। हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया है। जरमुंडी प्रखंड के भालकी पंचायत अंतर्गत भरतपुर गांव में पेट्रोल डालकर मारुति कुमारी (19) युवती को जला दिए जाने की घटना के बाद शनिवार को उसका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। हत्यारे के प्रति लोगों में गुस्सा है, इसको लेकर ग्रामीणों ने दुमका भागलपुर मेन रोड नौनिहाट के पास लड़की का शव रखकर सड़क जाम कर दिया है। हत्यारे के प्रति लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि हत्यारे को फांसी दो नहीं तो दो मिनट के लिए आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए वो खुद उस हत्यारे का इंसाफ कर देंगे। लोगों के हंगामे को देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त की गयी है। इससे पहले शुक्रवार को भरतपुर गांव पीड़िता के परिवार से मिलने प्रदेश के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पहुंचे थे। यहां महिलाओं ने औरतों पर हो रही हिंसक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से की। बता दें कि गुरुवार रात भालकी गांव में मारुति कुमारी (19) युवती को शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत नामक लड़के ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। दुमका में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए युवती को रांची लाया गया। लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान रिम्स में युवती की मौत हो गयी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,765