Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

‘आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगवायें शिविर : आयुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
‘आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगवायें शिविर : आयुक्त
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/रांची। आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने पलामू प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि ‘आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत अपने जिला क्षेत्र अंतर्गत पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने शिविरों का सिड्यूल तथा कार्ययोजना तैयार कर अवगत कराने का भी निदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तिथि को शिविर का आयोजन कर सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ आमजनों को आॅन स्पॉट दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दो चरणों में शिविर का आयोजन किया जाना है। पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर 2022 एवं दूसरा चरण 1 से 14 नवंबर 2022 तक आयोजित कर लोगों को योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि शिविर के तहत अहर्ता प्राप्त व्यक्तियों को योजना का लाभ से वंचित नहीं रहना पड़े, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों में जागरूकता आ सके और वे योजनाओं का सीधा लाभ ले सकें। उन्होंने यह भी कहा है कि उपायुक्त उन पंचायतों में विशेष प्राथमिकता के तहत शिविर लगवाना सुनिश्चित करायें, जहां गत वर्ष किसी कारण बस शिविर नहीं लगाया जा सका था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,413