झारखंड
अंबाजीत ग्राम समिति के दोबारा अध्यक्ष बने अजय, सचिव अवधेश और कोषाध्यक्ष निर्भय
ABN Bureau
•
07 Oct, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव प्रखंड के ग्राम अंबाजीत में प्रत्येक वर्ष की भांति दुर्गा पूजा के उपरांत ग्राम समिति का पुनर्गठन किया जाता है। उसी प्रक्रिया के तहत इस वर्ष भी ग्राम समिति अंबाजीत की बैठक परमानंद दास की अध्यक्षता में व नवीन कुमार के संचालन में की गई जिसमें सर्वप्रथम बीते वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया जिसे ग्रामीणों ने ध्वनि मत से पास कर दिया। तदुपरांत सभा अध्यक्ष ने ग्राम समिति के चुनाव की घोषणा की। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पुराने समिति के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष को पुन: वर्ष 2022-23 के लिए है चुना। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने ध्वनि मत से अध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह सचिव पद के लिए अवधेश सिंह कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्भय कुमार को दूसरे वर्ष के लिए चुना।चुनाव उप्रांत दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को सभा अध्यक्ष अध्यक्ष द्वारा बधाई दी गई। वही गणपति नाथ सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गांव को एक सूत्र में लेकर चलने व उनके बीते वर्ष के कार्यकाल की अच्छाइयों के लिए धन्यवाद दिया। बैठक में विश्वनाथ सिंह, अशरेशन दास, प्रहलाद सिंह, पारसनाथ सिंह, अरुण सिंह, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, गौतम दास, पुष्पेंद्र कुमार, ललित कुमार, पवन कुमार सिंह, सोनू कुमार, राजा कुमार, अभिषेक कुमार, बलवंत कुमार, राहुल कुमार, विक्की कुमार, वीरू सिंह, प्रभात कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन