टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत आगो के चलंगदाग गांव में हाथियों के झुंड ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। जिसमें चलंगदाग गांव के बंसी गंझू, बुधन गंझू, तिलेश्वर गंझू, ललकु गंझू का घर तोड़कर आनाज चट गये। मौके पर पहुंची विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि जब तक लोगों का आवास नहीं बनता है तब तक फिलहाल लोग स्कूल में रहेंगे। उन्हें अनाज उपलब्ध कराया जायेगा। मौके पर बीडीओ जितेंद्र कुमार पांडेय, रेंजर छोटेलाल साहू, मुखिया नीलम मिंज, पंसस संगीता कुमारी, रोजगार सेवक, पंसस प्रतिनिधि मुनेश्वर गंझू, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र मांझी ने निरीक्षण किया। जिसमें लोगों को आवास और मुआवजा देने की बात कही। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हाथियों की संख्या लगभग 20-25 बताई जा रही है। जिसमें हाथी के बच्चे भी शामिल हैं। वहीं इस संबंध में प्रमुख फुलवा देवी, उपप्रमुख बचनदेव कुमार ने उजड़े हुए लोगों को आवास और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।