Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : कल से आंदोलन का आगाज करेंगे सरकारी शिक्षक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : कल से आंदोलन का आगाज करेंगे सरकारी शिक्षक
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों के शिक्षक छुट्टी लेकर 8 अक्टूबर से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इस बाबत अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंदर चौबे ने सभी जिलों के अध्यक्ष और महासचिव को सूचित किया है। सभी जिलों के उपायुक्त के माध्यम से 8 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपना है। संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद और सोशल मीडिया प्रभारी अजय ज्ञानी ने बताया कि संगठन की 25 सितंबर को हुई वर्चुअल मीटिंग में यह निर्णय हुआ था। उक्त कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए अध्यक्ष ने कई निर्देश भी दिये हैं। अध्यक्ष ने सभी जिले के अध्यक्ष और महासचिव से कहा है कि वे अपने-अपने जिले के उपायुक्त के ओएसडी से कल ही मिलकर शनिवार को उपायुक्त से मिलने का समय निर्धारित कराने की चेष्टा करें, ताकि ज्ञापन मिलकर ही दिया जा सके। ज्ञापन सौंपने के लिए अच्छी खासी संख्या में शिक्षक जाएं। भले ही उपायुक्त कक्ष में सबों का प्रवेश संभव नहीं हो पाये। बाहर में भी उपस्थिति अच्छी खासी होनी चाहिए। 8 अक्टूबर को वर्किंग डे है। इसलिए शिक्षक अपने सीएल का उपयोग कर निश्चित मन से संघर्ष का आगाज करें। संघ ज्ञापन के माध्यम से उत्क्रमित वेतनमान लागू करने, एमएससीपी का लाभ देने एवं शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में लगाए जाने का विरोध करेंगे। आंदोलन के दूसरे चरण की घोषणा 9 अक्टूबर को की जायेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,519