Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आज पार्टी की सांगठनिक मजबूती पर चर्चा करेगा झामुमो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आज पार्टी की सांगठनिक मजबूती पर चर्चा करेगा झामुमो
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक आज होगी, जिसकी अध्यक्षता झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन करेंगे। केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक आज रांची में हो रही है। बैठक की की अध्यक्षता शिबू सोरेन करेंगे। बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सीएम हेमंत सोरेन के अलावा तमाम वरीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड सचिव भी शामिल होंगे। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु सहित कई राज्यों के पार्टी प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में झामुमो सदस्यता अभियान समेत कई विषयों पर चर्चा होगी। झारखंड में चल रहे राजनीतिक अस्थिरता के दौर के बीच सत्ताधारी दल की इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि बैठक को लेकर कहा ज रहा है कि इसमें पार्टी के सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा होगी। लेकिन मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि बैठक में उन तमाम मुद्दों पर भी चर्चा होगी, जिससे राज्य की राजनीति गर्मा हुई है। माना जा रहा है कि बैठक में संगठन मजबूती के साथ-साथ राज्य सरकार के कार्यों को जन- जन तक पहुंचाने को लेकर भी निर्देश दिए जायेंगे। इसके अलावा पार्टी नेताओं को निर्देश दिया जा सकता है कि वो विपक्ष की साजिशों का मुंहतोड़ जवाब दें।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,987