Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : वज्रपात की चपेट में आये तीन किसान, मौके पर ही मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : वज्रपात की चपेट में आये तीन किसान, मौके पर ही मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के लोटनिया गांव के समीप वज्रपात की चपेट में आने से तीन किसानों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सभी किसान अपने मवेशी चरा कर घर लौट रहे थे। इस दौरान मूसलाधार बारिश होने लगी और अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने तीनों की मौत हो गई। मरने वालों में रघुनंदन यादव, सुरेंद्र यादव, प्रमोद यादव के नाम शामिल है। इससे पूर्व हादसे की सूचना मिलते ही उतरी जिला पार्षद राजू मेहता और लोटनियां पंचायत के मुखिया बिनोद कुमार सिंह उर्फ लाल सिंह एवं अन्य ग्रामीण उक्त स्थल पर पहुंचकर सभी लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दल बल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,398