टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। हजारीबाग केरेडारी मुख्य पथ स्थित केरेडारी के बेलचौक के समीप कंप्यूटर दुकान से अज्ञात लोगों ने तकरीबन दो लाख रुपये की चोरी कर ली। भुक्तभोगी दुकान मालिक सुनील कुमार ने स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है। सुनील ने बताया कि दुर्गा पूजा की दशमी तिथि के दिन जब दुकान का शटर खोला, तो सब कुछ सामान्य दिखा। लेकिन जैसे ही गल्ला खोला तो सन्नाटा छा गया। गल्ले में रखे सारे पैसे गायब थे। सुनील ने बताया कि चोर वेंटिलेटर के सहारे दुकान में घुसे थे और पैसे के अलावा कोई समान नहीं चुराया था। विदित हो की सुनील के पिता ठेला में चना बेचकर गुजारा करते हैं और मेहनत के पैसे इकट्ठा करके अपने बेटा को जीविका चलाने के लिए पूंजी जमा दिये थे।