Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

केरेडारी : कंप्यूटर दुकान में 2 लाख रुपये से अधिक की चोरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केरेडारी : कंप्यूटर दुकान में 2 लाख रुपये से अधिक की चोरी
विज्ञापन
टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। हजारीबाग केरेडारी मुख्य पथ स्थित केरेडारी के बेलचौक के समीप कंप्यूटर दुकान से अज्ञात लोगों ने तकरीबन दो लाख रुपये की चोरी कर ली। भुक्तभोगी दुकान मालिक सुनील कुमार ने स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है। सुनील ने बताया कि दुर्गा पूजा की दशमी तिथि के दिन जब दुकान का शटर खोला, तो सब कुछ सामान्य दिखा। लेकिन जैसे ही गल्ला खोला तो सन्नाटा छा गया। गल्ले में रखे सारे पैसे गायब थे। सुनील ने बताया कि चोर वेंटिलेटर के सहारे दुकान में घुसे थे और पैसे के अलावा कोई समान नहीं चुराया था। विदित हो कि सुनील के पिता ठेला में चना बेचकर गुजारा करते हैं और मेहनत के पैसे इकट्ठा करके अपने बेटा को जीविका चलाने के लिए पूंजी जमा दिये थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,612