Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : अगले बरस जल्दी आने की अपील के साथ हुई मातारानी की विदाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही : अगले बरस जल्दी आने की अपील के साथ हुई मातारानी की विदाई
विज्ञापन
टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चुरचू प्रखंड चरही बस्ती के दुर्गा मंदिर प्रांगण में एकादशी को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तथा सरकार नियमानुसार भगवती के नव दिवसीय पूजा संपन्न हुआ। एकादशी के दिन भगवती नवगुर्गा की पूजा के उपरांत आचार्य उपेंद्र नाथ शास्त्री ने मत्रोच्चार के बाद महाआरती की। इसके बाद माता भगवती की सभी प्रतिमाओं को वाहन में विद्युत साज-सजा के साथ सजाया गया और शोभायात्रा निकाली गई। देर शाम पूरे क्षेत्र मे भरण कराते हुए श्री श्री चरही दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने चरही के शिव मंदिर तालाब में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद सभी प्रतिमाओं को नम आंखों के साथ विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने नमन किया कि माता भगवती पुन: आना। तुम्हारे संसार के पुत्रों को इतंजार रहेगा। चरही शिव मंदिर के तालाब में माता दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कार्तिकेय की प्रतिमा को विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,313