Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : शांतिपूर्ण मिलाद उल नबी मनाने को लेकर बनी रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : शांतिपूर्ण मिलाद उल नबी मनाने को लेकर बनी रणनीति
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। 9 अक्टूबर को मिलाद उल नबी जयंती के शांतिपूर्ण आयोजन के निमित उपायुक्त नैंसी सहाय पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे, अनुमंडल अधिकारी विद्या भूषण कुमार, प्रशिक्षु समाहर्ता शताब्दी मजूमदार एवं मुस्लिम समुदाय के मौलवी, उलेमा, समाज के प्रबुद्धजन लोगों के साथ बैठक हुई। बैठक में मिलाद उल नबी के मौके पर शहर में निकाले जाने वाली शोभायात्रा को सुचारू पूर्वक संपन्न कराने के निमित्त चर्चा की गई। उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी मिलाद उल नबी पर्व की शुभकामना देते हुए कहा शांतिपूर्वक पर्व में शामिल होकर समाज में भाईचारगी, अमन शांति का संदेश फैलाएं। प्रशासन जुलूस मार्ग में साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था कराएगी। जुलूस में शामिल समितियां अपने अपने अपने स्तर से सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त कर तथा स्थानीय थाना से समन्वय कर लेंगे ताकि जुलूस को सुचारू तरीके से संपन्न कराया जा सके। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने कहा शहर में यातायात व्यवस्था जुलूस के दौरान बनी रहे इसके लिए शोभा यात्रा आयोजन समितियों के लोग स्थानीय थाना के साथ समन्वय कर जुलूस के मार्ग, समय एवं समितियों के आधिकारिक सदस्यों की जानकारी नाम पता सम्पर्क सूत्र थाना के साथ शेयर करें। उन्होंने थाना प्रभारियों को कहा सुचारू रूप से जुलूस के चलान के लिए जगह जगह पर आवश्कता के अनुरूप बैरिकेडिंग, स्लाइडर गेट आदि की व्यवस्था पुलिस प्रशासन करायेगी। मौके पर मुस्लिम समुदाय के उलेमाओं, मौलवी लोगों के द्वारा यह जानकारी दी गई कि पैगंबर मिलाद उल नबी के भाईचारा अमन शांति के संदेश को इस जुलूस के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है। जुलूस का आयोजन शहर में शांतिपूर्ण और शालीनता से निकाला जायेगा। जुलूस में डीजे का प्रयोग नहीं किए जाने का भी भरोसा दिया गया। जानकारी दी गई कि शहर के जामा मस्जिद से जुलूस 10 बजे से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,554