झारखंड
कटकमदाग : विसर्जन जुलूस में दिखा उभरते गायक करण पांडे एंड ग्रुप का जलवा
ABN Bureau
•
06 Oct, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कटकमदाग (हजारीबाग)। प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने महानवमी के दिन हवन के बाद 101 कुमारी कन्याओं का विधिवत पूजन का मंदिर प्रांगण में भोजन कराया। उसके बाद विशाल भंडारा आयोजन समिति ने की। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। नवमी की संध्या को समिति ने एक खुला रंगमंच आयोजित किया, जिसमें गांव के ही छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाटक, प्रस्तुत किया। दशमी की सुबह महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला किया एवं पूजा की बधाई दी। उसके बाद दोपहर 1 बजे मां के विसर्जन जुलूस निकालने के दौरान हजारीबाग के उभरते भजन गायक करण पांडे ने शोभायात्रा में एक से एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को खूब झूमाया। शामि 7 बजे स्थानीय लड्डू पोखर तालाब में मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, भगवान गणेश और कार्तिक की विधिवत आरती के बाद प्रतिमा विसर्जन किया गया। पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष डोमन रजक, सचिव अनिल पांडे, कोषाध्यक्ष विकास पांडे, उप कोषाध्यक्ष शेखर सिन्हा, पूजा प्रभारी हरि गोप, मनोरंजन पदाधिकारी अखिलेश भगत, सुरक्षा प्रभारी अमृत रजक, संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी संजीत कुमार, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया धीरज सिन्हा, राम दुलारे यादव, दीपक रंजन, संजय पांडे, संतोष पांडे, संजय राम, डब्लू राय, संजय सिन्हा, धर्मेंद्र सिन्हा, ब्रह्मदेव पांडे, गंगा पांडे, अनंत पांडे, मनोज गोप के अलावे पूजा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन