माता रानी की विदाई : सिंदूर अर्पण कर महिलाओं ने सिंदूर लगाकर एक दूसरे को दी शुभकामनाएं
ABN Bureau• 06 Oct, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। नवरात्रि के दिन कलश स्थापना से लेकर विजयादशमी तक पूरा क्षेत्र माता रानी की भक्ति में सराबोर रहा। इस नौ दिन तक दारू, झुमरा व पुनाई में स्थापित दुर्गा मां की प्रतिमा का पूजा अर्चना पूरी विधि विधान व कर्मकांड के साथ किया गया।दशमी तिथि को माता रानी को नम आंखों से श्रद्धलुओं ने विदाई दी व क्षेत्र व परिवार की सुख समृद्धि का आशीष मांगा। दशमी के दिन दारू, झुमरा व पुनाई में मेला का आयोजन किया गया। विगत दो वर्ष तक कोरोना के कारण मेला का आयोजन नही होने से इस वर्ष मेला में काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सबसे अधिक भीड़ तो दारू और झुमरा में था।
महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली : दशमी के दिन माता रानी के चरणों मे सिंदूर अर्पित करने के पश्चात महिलाएं सिंदूर खोछा खेली। इस दौरान वे एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए घर परिवार की सुख समृधि की कामना करते हुए दशहरा की शुभकानाएं एक दूसरे को दी। श्रीश्री दुर्गा पूजा पंडाल से माता की प्रतिमा को श्रद्धलुओं ने अपने कंधे पर माता की प्रतिमा की मेड को उठा कर छठ तालाब बोली जाने लगे तो उनके साथ साथ हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरूष श्रद्धालु भी पीछे पीछे माता की जयकारे के साथ बोली तालाब तक पहुंचे। और माता रानी की प्रतिमा को विसर्जन किया गया ।
झुमरा में गुरुवार को मूर्ति विसर्जन : झुमरा पूजा समिति के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा उर्फ बबलू ने बताया कि यहां के लोगों की श्रद्धा व भक्ति को देखते हुए दशमी की रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था। इस कारण से झुमरा में दशमी तिथि को माता रानी का विसर्जन नही किया गया बल्कि एकादशी तिथि को यानी गुरुवार को किया गया। मूर्ति विषर्जन में हजारों महिला-पुरुष शामिल थे।
प्रशासन रहे मुस्तैद : पूरे पूजा के दौरान दारू थाना प्रभारी अमित कुमार अपने दल बल के साथ सभी पूजा पंडालों में काफी सक्रिय नजर आये। हर पूजा पंडाल में अपने एएसआई और सिपाहियों को प्रथम पूजा से ही थाना प्रभारी ने प्रतिनियुक्ति कर दिया था।