Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : हिन्दू-मुस्लिम रिवाज के बीच दो दिन पड़ा रहा शव, मुक्तिधाम में हुआ अग्नि संस्कार

हजारीबाग : हिन्दू-मुस्लिम रिवाज के बीच दो दिन पड़ा रहा शव, मुक्तिधाम में हुआ अग्नि संस्कार
विज्ञापन
टीम एबीएन, चौपारण (हजारीबाग)। प्रखण्ड के यवनपुर पंचायत का मध्यगोपाली गांव अचानक चर्चा में आ गया। जहां चन्दर भुइयां की पत्नी की मौत मंगलवार की रात हो गयी थी, जिसके बाद हिन्दू-मुस्लिम आमने-सामने हो गये व अपने रिवाज से अन्तिम संस्कार करने पर अड़ गये। मृतक के पति के विषय में मुस्लिम पक्ष का कहना था कि इन्होंने इस्लाम कुबूल कर लिया है। वहीं उसके परिजन हिन्दू बता कर शव को जलाने की मांग कर रहे थे। मामला बढ़ता देख प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और एसडीपीओ नाजिर अख्तर व थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर ने बहुत ही सूझ-बूझ व चतुराई के साथ मामले को शांत कराया। गुरुवार को महिला का अन्तिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज के साथ हजारीबाग मुक्ति धाम में किया गया। जिसमें उनके पुत्र, पुत्री व दामाद सहित पूरे परिवार व गांव के लोग शामिल हुए। विहिप ने की 10 हजार की आर्थिक मदद : मृतक महिला के परिजनों को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्यों ने आपसी सहभागिता से 10 हजार की राशि एकत्र कर सौंपा व भविष्य में और मदद का भरोसा दिया। पुत्र रामाशीष ने दी मां को मुखाग्नि : चन्दर भुइयां का पुत्र रामाशीष कुमार भुइयां ने अपनी मां को मुखाग्नि दी व अपनी अनवरत आस्था सनातन धर्म में व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमलोग व हमारे पूर्वज हिन्दू रहे हैं और हमें इसमें आस्था व विश्वास है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,661