नम आंखों से भक्तों ने नदी तलाबों में किया माता की प्रतिमा का विसर्जन
ABN Bureau• 06 Oct, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, टाटीझरिया (संदीप पाण्डेय)। प्रखंड क्षेत्र के झरपो, टाटीझरिया, कोल्हू के दुर्गा मण्डप में प्रांगणों में बहुत ही धूमधाम और सरकार के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण तरीके से अश्विन दुर्गा पूजा आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोउच्चार कर संपन्न किया गया। पूजा के बाद माता दुर्गा के प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से क्षेत्रीय तालाबों नदियों में विसर्जन किया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने को लेकर इचाक थाना से एएसआई संजय यादव, मजिस्ट्रेट बीसीओ इचाक राकेश कुमार, टाटीझरिया थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार अपने दल-बल के साथ मौजूद थे।