झारखंड
बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने भव्य विसर्जन जुलूस के साथ किया मां दुर्गे को विदा
ABN Bureau
•
06 Oct, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर के बड़ा बाजार दुर्गा पुजा महासमिति ने बुधवार को सुबह दशमी की पूजा अर्चना के बाद माता रानी पर चढ़े श्रृंगार को श्रद्धालुओं के बीच बांटा। वहीं संध्या 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा पूजा पंडाल से ग्वाल टोली चौक, सरदार चौक, बड़ा बाजार चौक, बंशीलाल चौक, भगत सिंह चौक, झंडा चौक, पैगोडा चौक, छठ तलाब, आनंदा चौक होते हुए बुढ़वा महादेव तालाब पहुंच कर मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। शोभा यात्रा के दौरान महासमिति के अध्यक्ष एवं सचिव ने सहित तमाम पदाधिकारियों को माता रानी की चुनरी ओढ़कर शोभा यात्रा में सम्मिलित किया।
भव्य शोभायात्रा के दौरान महिलाएं लाल पीली साड़ी,पुरुष कुर्ते पजामे में शामिल हुए। बच्चे गुलाल से खेलते हुए माता रानी को अंतिम विदाई दी।
शोभा यात्रा के आगे—आगे कोलकाता से आए महिला ढाक की प्रस्तुति लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
शोभायात्रा में पीछे-पीछे हजारों महिलाओं के बीच धनबाद के सुप्रसिद्ध भजन गायक जोली छाबड़ा अपने ग्रुप के सदस्यों के संग लोगों को माता रानी के अनेकों भजनों से झूमा रहे थे।
नवयुवकों की टोली ने जमकर नृत्य किया। वहीं महिलाओं ने जोली छाबड़ा के गीत पर जमकर नृत्य करते हुए बुढ़वा महादेव तालाब की ओर बढ़ रहे थे। तमाम श्रद्धालुगण जय माता दी के जयकारों की गूंज लगा रहे थे।
साथ ही तमाम श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।
श्रद्धालुओं ने अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारे लगाते हुए बुढ़वा महादेव तालाब पहुंचकर माता रानी की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। तत्पश्चात तमाम श्रद्धालुगण पुनः पूजा पंडाल पहुंचकर माता रानी के शांति जल लिये।
मौके पर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि भव्य विसर्जन शोभा यात्रा में युवाओं एवं महिलाओं का उत्साह चरम सीमा पर था। जिस तरह युवाओं एवं महिलाओं ने नृत्य करते हुए शोभा यात्रा को सफल किया वह एक अतुलनीय है। जय माता दी का पट्टा लगाकर विसर्जन जुलूस में सम्मिलित हुए। सभी सदस्यों ने जय माता दी की जयकारों के साथ माता को अंतिम विदाई दी।
सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा की भव्य विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान शहर जय माता दी की जयकारों से गूंज उठा। सभी ने अगले बरस तू जल्दी आ मां की जय कारे जमकर लगायें। वहीं युवाओं और महिलाओं ने माता रानी के गीत पर नृत्य किये। साथ ही कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा को भी लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये थे। साथ ही बताया कि धनबाद के सुप्रसिद्ध भजन गायक जोली छाबड़ा न माता रानी के भजनों को प्रस्तुत किया। भव्य विसर्जन शोभा यात्रा ग्वाल टोली चौक, सरदार चौक, बड़ा बाजार चौक, बंशीलाल, भगत सिंह चौक, झंडा चौक,पैगोडा चौक, छठ तालाब, आनंद चौक होते हुए बुढ़वा महादेव में मां की प्रतिमा को नम आंखों से विसर्जित की गई।
मौके पर अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीप नारायण निषाद, संयोजक दिलीप जायसवाल, शिवदीप सिंह, नरेश निषाद, प्रदीप जैन, किशोर सोनी, गणेश गोप, शैलेंद्र यादव, पवन रावत खण्डेलवाल, महेंद्र गुप्ता, प्रमोद खण्डेलवाल, दिलीप सोनी, सुशील मिश्रा, पिकु यादव, पवन गुप्ता, रितेश खण्डेलवाल, विक्की राणा, अनिल गुप्ता, पंकज कसेरा, आशुतोष चौधरी, महेंद्र पांडेय, सतीश गुप्ता, संतोष गुप्ता, शम्पा बाला, सिद्धांत मद्धेशिया, साहिल कुमार, आदित्य कुमार, अभय निषाद, राजकुमार सोनकर, यशराज, मोहित कुमार, सचिन केशरी, विनोद गुप्ता, संजय यादव सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे।
विज्ञापन