Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

केरल : पलक्कड़ जिले में दो बसों की टक्कर में नौ की मौत, 40 घायल

केरल : पलक्कड़ जिले में दो बसों की टक्कर में नौ की मौत, 40 घायल
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केरल में वडक्कनचेरी के निकट मंगलम में गुरुवार तड़के एक पर्यटक बस और सरकारी केएसआरटीसी बस टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गये हैं। सूत्रों ने आज यहां बताया कि पलक्कड़ जिले के मंगलम में रात 1205 बजे कोट्टाराक्कारा से कोयंबटूर जा रही बस को एक पर्यटक बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस दलदल में गिर गई। इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय बस में एर्नाकुलम में मार बेसिल के विद्यानिकेतन स्कूल के 42 छात्र और पांच शिक्षक सवार थे। सभी घायलों को पलक्कड़ जिला अस्पताल, त्रिशूर मेडिकल कॉलेज, अलाथुर तालुक अस्पताल और वडक्कनचेरी के एक निजी अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिसमें 10 की हालत गंभीर बताई गई है। अलाथुर और वडाकनचेरी से दमकल की टुकड़ियां मौके पर गई और बचाव अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.